Skip to content
📰 Tech

CPU kya hai | CPU क्या होता है? – CPU के बारे में पूरी जानकारी

CPU kya hai | CPU क्या होता है? – CPU के बारे में पूरी जानकारी

CPU kya hai : क्या आप सीपीयू के बारे में जानना चाहते हैं कि सीपीयू क्या है?, CPU का कार्य क्या है?, सीपीयू कितने प्रकार के होते हैं? तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें

आजकल अधिकतर घरों में कंप्यूटर मौजूद है या सभी ने कभी न कभी तो कंप्यूटर देखा ही होगा।आपको पता होगा कंप्यूटर कई सारे भागों (devices) से मिलकर बना होता है,जब सारे भाग(device) अपना काम सही से करते हैं तब जाके कम्प्यूटर पूरा होता है। CPU भी कंप्यूटर का एक भाग यानी Device होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम CPU के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे जैसे, CPU क्या होता है? (CPU kya hota hai), CPU कितने प्रकार के होते हैं?, CPU कैसे काम करता है?, CPU का फूल फॉर्म क्या होता है?, CPU का इतिहास क्या है?, CPU गर्म क्यों हो जाता है? इत्यादि… जैसी सभी जानकारियां आपको इस आर्टिकल में मिल जाएगी। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

CPU क्या होता है? | CPU kya hota hai

CPU kya hota hai : CPU एक Electronic device है जो कि कंप्यूटर से मिले data और instructions को process करता है यानी उसे समझता है ताकी कंप्यूटर सही output दे सके।यह data से मिले निर्देशों को समझकर उसकी सही जानकरी कंप्यूटर सिस्टम को देता है। कंप्यूटर के सारे कामों को नियंत्रित रखना cpu की जिम्मदारी होती है। आसान भाषा में यह कंप्यूटर का दिमाग होता है, जिसके बिना कंप्यूटर सिस्टम कुछ भी नहीं है।

सीपीयू से आप क्या समझते हैं?

सीपीयू कंप्यूटर का एक ऐसा भाग है। अगर कंप्यूटर में CPU नहीं रहता है तो कंप्यूटर का कोई भी काम नहीं होता है इसलिए CPU को कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है। कंप्यूटर में सबसे इंपोर्टेंट पार्ट CPU ही है

CPU का फूल फॉर्म क्या होता है?

CPU का फूल फॉर्म होता है सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing unit)। या हम इसे सिर्फ प्रोसेसिंग यूनिट भी कहते हैं।

CPU के कितने पार्ट्स होते हैं? | Parts of CPU

cpu ke kitne parts hote hain: CPU में कई तरह के पार्ट्स लगे होते हैं जिनके अलग अलग कार्य होते हैं।इसके मुख्य रुप से तीन पार्ट्स होते हैं।पहले पार्ट का नाम होता है memory, दूसरे पार्ट का नाम होता है central unit, तीसरे पार्ट का नाम होता है Arithmetic logic unit. आइए हम एक एक करके सभी पार्ट्स और उनके कार्य के बारे में जानें।

  1. Memory unit
  2. control unit
  3. Arithmetic logic unit

1. Memory unit

Memory unit CPU का वो भाग होता है जहां सभी डाटा ,दिए गए निर्देश और जानकारियां स्टोर होती हैं।इसका काम होता है, इसमें स्टोर जानकारियों को दूसरे यूनिट तक पहुंचाना जब भी उन्हें उसकी जरूरत पड़े। इसे हम कई और नाम से भी जानते हैं जैसे इंटर्नल यूनिट, मेन मेमोरी, प्राइमरी स्टोरेज।

यह प्रोसेसिंग के बाद मिलने वाले रिज़ल्ट/ को भी स्टोर करता है, और सभी input or output इसी के द्वारा आगे भेजे जाते हैं।

2. control unit

Control unit CPU का वो भाग है जो कंप्यूटर के सारे कार्यों को संचालित करती है।जैसा कि इसका नाम है वैसा ही इसका काम भी है,वैसे तो प्रोसेसिंग में इसका कोई हाथ नहीं होता लेकिन इसका कार्य तब भी बोहोत ही महत्वपूर्ण होता है।ये कंप्यूटर को मिले input को समझकर कंप्यूटर को बताती है कि वह डाटा मेमोरी में कहां पर स्टोर है।

यह memory unit और arithmetic logic unit के बीच निर्देशों को नियंत्रित करने का भी कार्य करता है।यह एक दिशानिर्देशक कि तरह भी काम करता है,ये निर्धारित करता है कि कौन सा इंस्ट्रक्शन कब एक्जीक्यूट होगा।आशा है आपको control unit समझ आ गया होगा ।

3. Arithmetic logic unit

ALU CPU का वो भाग होता है जो ऑप्रेंड पर कंप्यूटर से निर्देशों के मुताबिक अंक गणित और तर्क संचालित करता है।जैसा कि हम जानते हैं कि कंप्यूटर आम भाषा को नहीं समझता है वह सिर्फ एक भाषा जिसे मशीन कि भाषा में बाइनरी भाषा कहते हैं,उसे है समझता है। इनपुट में मिले डाटा जो कि किसकी और भाषा में होता है उसे बाइनरी भाषा में गणित करने का कार्य ALU करता है।

यह जोड़ना ,घटाना,गुना करना, भाग करना जैसे सभी कार्य को करता है।यह इनपुट से मिले डाटा जो कि मेमोरी में स्टोर है उसे प्रोसेस करके output के लिए तैयार करता है और वापस मेमोरी में भेज देता है ताकि output devices उस परिणाम को यूजर को दिखा सके।यही एक ALU कार्य करता है।आशा है आपको यह भी समझ आ गया होगा।

CPU कैसे काम करता है? | CPU kaise kam karta hai

CPU kaise kam karta hai : क्या आपको पता है कि एक CPU कैसे काम करता है? क्या प्रोसेस होता है उसके कार्य करने का? अगर नहीं पता है तो हम आपको बताएंगे.. दरअसल, CPU इनपुट में मिले डाटा को स्टोर करता है, उसे प्रोसेस करता यानी समझता है और उसे एक परिणाम में बदलकर यूजर के मुताबिक तैयार करता है। जिसे Output Devices यूजर तक पहुंचाते हैं।ये सभी को पूरा करने का काम CPU के अंदर लगे हुए पार्ट्स करते हैं।

CPU कार्य को तीन भागों में करता है, Fetch यानी निर्देशों को रिसिव करना, Decode यानी निर्देशों को सही तरीके से समझना, और आखिर में Execute यानी उनको परिणाम में बदलना।आइए एक एक करके हम इनके बारे में जानें..

1) Fetch

इसमें CPU इनपुट में मिले निर्देशो को रिसिव करता है।RAM निर्देशों को CPU तक लाता है।यह निर्देश छोटे छोटे भाग में लाए जाते हैं।लाने के बाद उसे इंस्ट्रक्शन रजिस्टर में स्टोर किया जाता है CPU द्वारा।

2) Decode

निर्देशो को स्टोर करने के बाद उसे एक Circuit में Paas कर देती है ,जिसे हम instructions Decoder कहते हैं।जिसे फिर एक Signal में बदल दिया जाता है और आगे भेज दिया जाता है CPU के पार्ट्स द्वारा।

3) Execute

यह प्रोसेसिंग का आखिरी कार्य होता है जहां पर Decode किए गए निर्देशों को CPU के अलग भाग में भेज दिया जाता है निर्देशो के परिणाम के लिए और उस परिणाम के स्टोर के दिया जाता है CPU द्वारा।

CPU कितने प्रकार के होते है?

CPU कंप्यूटर का एक बोहोत ही महत्वपर्ण भाग होता है।इसके बिना कंप्यूटर कि कल्पना करना भी आसान नहीं।ऐसे में सबके मन में यह सवाल जरूर होता होगा कि आखिर ये कितने प्रकार के होते हैं। वैसे तो जैसे जैसे समय बदला है वैसे ही नई नई तकनीक ने जन्म लिया है। और तरह के CPU का आविष्कार हुआ है। लेकिन इसे हम प्रोसेसिंग पॉवर के हिसाब से अलग अलग प्रकार में बटते हैं।आपने शायद single Core, Dual core… जैसे शब्द तो सुना ही होगा।

CPU के प्रकार | सीपीयू कितने प्रकार के होते हैं?

सीपीयू के तीन प्रकार होते हैं 1. Single core cpu, 2. Dual core cpu, 3. Quard core cpu

1. Single core cpu

Single Core Cpu वो होता है जो कि Single Core के साथ आता है। Core यानी एक individual प्रोसेसर, मतलब जो प्रोसेसिंग का काम CPU में होता है वह दरअसल Core में ही होता है।इस CPU में हम एक साथ ज्यादा काम नहीं कर सकते एक समय पर सिर्फ एक ही कार्य कर सकते हैं । और एक समय के बाद इसके काम करने की क्षमता काफी धीमी हो जाती है। इसलिए ये जायदा काम के लिए अच्छा विकल्प नहीं है।अक्सर इसका इस्तेमाल पुराने समय में किया जाता था ।

2. Dual core cpu

यह दो Core के साथ आने वाला CPU है।इसमें दो Core होने के कारण काफी अच्छी तरीके से काम करता है।दो core होने के वजह से cpu कि Clock Speed Double हो जाती है। यह cpu एक साथ कई कार्यों को भी कर सकता है।

3. Quard core cpu

इसके नाम से ही हमें पता चल रहा है कि इस में चार core होते हैं। चार Core होने के कारण ये दो core वाले कि तुलना में और भी जायदा अच्छे से और एक साथ कई कार्यों को कर सकता है।इसका इसतेमाल आप लैपटॉप आदि में भी देखते हैं।

इसी प्रकार से Hexa core cpu, Octa core cpu, Deca core cpu होते हैं जो तकनीक के साथ और भी ज्यादा Advance हुए है।

CPU Kya hai – अंतिम शब्द

CPU Kya hai : इस article के माध्यम से हमने आपको पूरी जानकारी दिए हैं कि सीपीयू क्या है? (CPU Kya hai), सीपीयू के कितने पार्ट होते हैं और सीपीयू कैसे काम करता है अगर आपको CPU Kya hai आर्टिकल पसंद आया है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट में अपना फीडबैक जरूर दें

CPU Kya hai In Hindi FAQ

Q : CPU का कार्य क्या है?

u003cstrongu003eAns : u003c/strongu003eकंप्यूटर का जितना भी कार्य होता है वह सारा सीपीयू की मदद से होता है और मॉनिटर सिर्फ आपको दिखाता है जो भी कार्य कंप्यूटर में होता है

Q : सीपीयू से आप क्या समझते हैं?

u003cstrongu003eAns : u003c/strongu003eसीपीयू कंप्यूटर का प्रमुख भाग गए अगर कंप्यूटर में सीपीयू नहीं रहता है तो कंप्यूटर का कोई भी काम नहीं है एक तरह से कंप्यूटर बेकार है

Q : सीपीयू कितने प्रकार के होते हैं?

u003cstrongu003eAns : u003c/strongu003eसीपीयू के तीन प्रकार होते हैं 1. Single core cpu, 2. Dual core cpu, 3. Quard core cpu

Q : सीपीयू के तीन भाग कौन कौन से होते हैं?

u003cstrongu003eAns : u003c/strongu003eसीपीयू के तीन भाग होते हैं 1. Memory unit, 2. control unit, 3. Arithmetic logic unit

Gyanshout Team
Written By

Gyanshout Team

AI enthusiast and technology writer covering the latest in artificial intelligence tools and trends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Tools

View All →

Recommended Tools

Free
4.3
146
Gumloop - Verified

Gumloop is an AI automation platform that enables users to build powerful workflows without coding. It connects apps, automates repetitive tasks, processes data, and leverages AI models to streamline business...

VISIT
Premium
4.5
134
Claude Code - Verified

Work with Claude directly in your code base from the terminal, VS Code, JetBrains, or the web. It understands your entire project, makes multi-file changes, and uses your CLI tools...

VISIT
Premium
4.3
45
Nakedly AI - Verified

Nakedly AI is an AI-powered image editing platform that uses advanced artificial intelligence to generate, transform, and enhance digital images. It offers fast, user-friendly tools for creative editing, visual experimentation,...

VISIT
⭐ Featured on
Click to copy widget code